{"_id":"f9beeb23f2fb0ba84c0730e0abcfe623","slug":"up-girls-army-camp-the-tough-competition-in-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स थल सेना यूपी कैंप में बरेली ने दी कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स थल सेना यूपी कैंप में बरेली ने दी कड़ी टक्कर
शाहजहांपुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25वीं यूपी एनसीसी बटालियन में चल रहे यूपी थल सेना गर्ल्स के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप के नवें दिन श्रेष्ठ कैडेक्ट्स को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर कर्नल वीके सिंह और कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बनी कैडेट्स को मेडल और शील्ड प्रदान की गईं। इस अवसर पर 40 श्रेष्ठ कैडेट्स भी चुने गए, जिनकों विशेष प्रशिक्षण देकर नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
दस दिवसीय कैंप में हुई बाधा दौड़ में कैडेट शिवानी सिंह कानपुर ने प्रथम, इति गंधार बरेली ने द्वितीय, टीम परिणाम में बरेली ने प्रथम, गाजियाबाद ने द्वितीय, एडवांस रायफल शूटिंग में कानपुर की शिवानी सिंह ग्रुप प्रथम तथा बरेली के हेमा सिंह ग्रुप ने द्वितीय, टीम परिणाम में कानपुर ने प्रथम और अलीगढ़ ने द्वितीय स्थान पाया। शूटिंग एसडब्ल्यू में अलीगढ़ की छाया और बरेली की प्रेम ने संयुक्त रूप से प्रथम, नजरीन ने द्वितीय, टीम वर्ग में वाराणसी ए ने प्रथम, बरेली ने द्वितीय, जेडब्ल्यू में गाजियाबाद की पायल ने प्रथम, प्रिया गौतम और सुनंदा विश्वकर्मा ने द्वितीय टीम वर्ग में इलाहाबाद ग्रुप ने प्रथम, गाजियाबाद ने द्वितीय, मैप रीडिंग में इलाहाबाद की भावना और हनी पोदार ने प्रथम, इलाहाबाद की अनामिका तिवारी और अंजली शर्मा ने द्वितीय, टीम वर्ग में कानपुर ने पहला और बरेली ने दूसरा, टेंट पिचिंग में इलाहाबाद ग्रुप ने प्रथम और आगरा ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया।
हेल्थ एंड हाइजिन परीक्षा में बरेली की पिंकी गंगवार और कैप्टन दीपा ने प्रथम तथा यहीं की कैसर परवीन और आरती ने द्वितीय लाइन एरिया में वाराणसी ए ने प्रथम, बरेली ने द्वितीय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाराणसी बी विजेता रहा। आयोजन में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसके सिंह, दंडपाल अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट सुरत प्यारी, लेफ्टिनेंट बारिश जेम्स, लेफ्टिनेंट दीप्ति जैन, लेफ्टिनेंट राना बानो, भारत सिंह, दर्शन सिंह, राकेश कुमार, बल्देव सिंह, सुमेर सिंह, कश्मीर सिंह, राजूराय, सतीश चंद्र आदि का योगदान रहा।