फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board: The problems of the board's examinees will be solved at the examination help desk.

परीक्षा हेल्पडेस्क पर होगा बोर्ड के परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान

Sat, 26 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board: The problems of the board's examinees will be solved at the examination help desk.
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की सहायता के लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। डेस्क पर विषय विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। ये परीक्षार्थियों की समस्या का समाधान करेंगे। दो महीने लगातार बंद रहने के बाद पिछले दिनों ही फिर से स्कूल खुले हैं। अब परीक्षा का समय भी आ गया है। बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई अभी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गणित और अंग्रेजी विषयों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साथ ही विज्ञान, भूगोल जैसे विषयों के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हो रही है। इसको ध्यान में रखकर तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड के 70720 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनकी मदद के लिए तहसील स्तर पर परीक्षा हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां विषय वार शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। छात्र-छात्राएं विषय से संबंधित प्रश्नों का समाधान फोन पर ही प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ से रात आठ बजे तक काम करेगी हेल्प डेस्क
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए तहसील स्तर पर बनने वाली हेल्प डेस्क सुबह आठ से रात आठ बजे तक संचालित होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं निर्धारित समय में कॉल करके विषय विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में किस तरह से प्रश्न आ सकते हैं, इनको किस विधि से हल करना उचित होगा, ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed