{"_id":"693dc6307c5d9c14e70cd6ce","slug":"up-board-reports-sent-to-the-dios-office-after-verification-from-the-tehsils-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160291-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : तहसीलों से जांच के बाद डीआईओएस कार्यालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : तहसीलों से जांच के बाद डीआईओएस कार्यालय भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों के प्रत्यावेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। तहसील स्तर से जांच रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो गई। प्रत्येक रिपोर्ट का परिषद के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए जिले में 119 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। स्कूलों से ज्यादा दूरी होने के चलते लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अधिक छात्र आवंटन को लेकर भी प्रत्यावेदन किए गए थे। दस राजकीय हाईस्कूलों को प्रस्तावित केंद्रों की सूची में शामिल किया। वहां पर संसाधन नहीं हैं।
डीएम ने प्रत्यावेदनों की समीक्षा करते हुए तहसील स्तरीय कमेटी से जांच के निर्देश दिए। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को सौंप दी है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। केंद्रों को लेकर परिषद से ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।