{"_id":"6251b4f5c55bb73aed22a9e9","slug":"up-board-exam-solver-was-caught-giving-exam-instead-of-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, एफआईआर दर्ज, दोस्त की जगह हल कर रहा था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, एफआईआर दर्ज, दोस्त की जगह हल कर रहा था पेपर
Sat, 09 Apr 2022 10:01 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:01 PM IST
सार
शाहजहांपुर के ररुआ शाहबाजपुर के रामऔतार इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते सॉल्वर को पकड़ लिया गया। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की ओर से रिपोर्ज दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर हल करता एक सॉल्वर पकड़ा गया है। वह इंटर की परीक्षा पास कर चुका है और अपने दोस्त की जगह पेपर हल कर रहा था। सचल दल ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। बंडा थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय का पेपर था। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 7ः15 बजे शुरू हुई। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दलों द्वारा सघन चेकिंग गई। इस बीच बंडा के गांव ररुआ शाहबाजपुर के रामऔतार इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते सॉल्वर को पकड़ लिया। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक सुमनलता की ओर से बंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया सॉल्वर शौर्य सिंह उर्फ बलविंदर अपने दोस्त की जगह पेपर हल कर रहा था। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि सॉल्वर शौर्य सिंह परीक्षार्थी का दोस्त है। दोनों गांव मलिका के रहने वाले हैं। शौर्य इंटर की परीक्षा पास कर चुका है।
विज्ञापन