फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Assembly elections Deputy Chief Minister Dinesh Sharma in Shahjahanpur

यूपी विधानसभा चुनाव: कल शाहजहांपुर आएंगे उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, करेंगे डोर-टू-डोर जनसंपर्क

Sat, 29 Jan 2022 07:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 07:43 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ढाई बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। तिलहर और कटरा क्षेत्र में शनिवार को दिनभर हेलिपैड बनाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
UP Assembly elections Deputy Chief Minister Dinesh Sharma in Shahjahanpur
उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को तिलहर और कटरा में प्रभावी मतदाता बैठक और डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। वह करीब साढ़े तीन घंटे जनपद में रुकेंगे। उप-मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह 10.55 बजे कटरा के सेठ रामचंद्र इंटर कॉलेज खंडसार में बने हेलीपैड पर उतरेगा।

विज्ञापन


जिसके बाद 11 से 11.45 बजे तक ग्राम खंडसार में प्रभावी मतदाता बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा 12 बजे तक खंडसार में घर-घर जाकर कटरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के पक्ष में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन


12.30 बजे उनका हेलकॉप्टर तिलहर के रेनेसां एकेडमी में उतरेगा। एक बजे प्रभावी मतदाता बैठक को संबोधित करेंगे। 1.45 बजे से सवा दो बजे तक तिलहर की आईटीआई स्थित नई बस्ती में तिलहर विधानसभा की प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। उप-मुख्यमंत्री ढाई बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। तिलहर और कटरा क्षेत्र में शनिवार को दिनभर हेलिपैड बनाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed