फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unmarried mother reported theft of the girl after eight months

अविवाहित युवती ने लगाया नवजात की चोरी का आरोप, आरोपी बोले-कूड़े में मिली थी

Sun, 11 Sep 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Unmarried mother reported theft of the girl after eight months
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक युवती आठ महीने पहले जब बिन ब्याही मां बनी तो कुछ लोगों ने उसकी नवजात बच्ची को गायब कर एक निसंतान दंपती को दे दिया। बच्ची का सुराग लगने पर जब युवती ने उसे वापस मांगा तो उसे धमकाया गया। पीड़िता ने थाने में छह नामजद समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की अविवाहित युवती 29 जनवरी 2022 को टंडन नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई थी। युवती ने बच्ची को जन्म दिया। युवती की हालत गंभीर हो गई। उसे ऑपरेशन के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि युवती के परिचित बनकर आए रितेश, गुड्डू, ब्रजेश, अरविंद व कुछ अज्ञात लोगों ने बच्ची को गायब कर हुंडालखेल के निवासी धर्मपाल प्रजापति को दे दिया। युवती की हालत में सुधार होने पर उसकी मां बच्ची को लेने नर्स के पास पहुंची। तब अस्पताल के वार्ड से बच्ची गायब मिली। युवती की मां ने बच्ची को काफी तलाश किया पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। ठीक होने के बाद युवती बेटी की तलाश में जुट गई। उसे किसी तरह पता चला कि उसकी बेटी धर्मपाल के पास है। उसने धर्मपाल से अपनी बच्ची मांगी तो उसने इन्कार कर दिया। बदनाम करने के साथ ही बच्ची को मारने की धमकी दी। आरोप है कि चार सितंबर को धर्मपाल अपनी पत्नी के साथ बच्ची लेकर उसके पास आया। कुछ देर के लिए उसकी गोद में बच्ची को देकर वापस ले लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया। तब पीड़िता चौक कोतवाली पहुंची। दोनों पक्षों को बुलाया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रितेश, गुड्डू, अरविंद, धर्मपाल प्रजापति, उनकी पत्नी व कुछ अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निसंतान धर्मपाल का दावा- कूड़े में मिली बच्ची, पांच लाख रंगदारी मांगी
हुंडालखेल निवासी धर्मपाल प्रजापति की पत्नी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं लेकिन संतान नहीं है। 29 जनवरी को बच्ची उन्हें कनौजिया अस्पताल के पास कूड़े के ढेर में मिली थी। आरती उसे मानवता के नाते उठाकर घर ले आईं। जिस समय बच्ची उसे मिली तो काफी कमजोर थी। उसका उपचार कराया। धर्मपाल प्रजापति की सास ऊषा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सात सितंबर को रात लगभग दस बजे मोहम्मद रहमान उर्फ बिट्टू, एक युवती व कुछ अज्ञात लोग आए और बच्ची को पालने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले युवती ने बेटी को दूसरे पक्ष को दिया था। आठ महीने के बाद बच्ची को वापस मांग रही थी। दोनों पक्षों की तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। - संजय कुमार, एसपी सिटी

बच्चा गायब होने का कोई मामला अस्पताल में नहीं हुआ है। महिला आठ महीने पहले का मामला बता रही है। इतने समय में किसी का बच्चा गायब होता तो वह अस्पताल आकर शिकायत करता। - डॉ. विकास टंडन, संचालक, टंडन नर्सिंग होम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed