{"_id":"574b3a924f1c1b3f3f109105","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-truck-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गोरा महुआ गाड के सामने हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार की रात ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहा ट्रक गोरा महुआ गाड के सामने असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई के पास आकर रुक गया। ट्रक चालक व हेल्पर नशे में थे। इसी बीच आई तेज आंधी के दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर का नाम लालू बताया जा रहा है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक मालिक को चालक कई साथ बुलाया गया है। जांच की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन