फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   University gets 19 NSS units with the addition of seven new ones.

Shahjahanpur News: एनएसएस की सात नई इकाइयों के साथ विवि को मिलीं 19 इकाइयां

Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
University gets 19 NSS units with the addition of seven new ones.
शाहजहांपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) की सात नवीन इकाइयों सहित कुल 19 इकाइयों का आवंटन किया है। इससे विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एनएसएस की गतिविधियों का और विस्तार होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, पुवायां को दो-दो, सावित्री देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, पुवायां को तीन नई इकाई मिली हैं। इस प्रकार स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की तीन इकाई हो गईं हैं। वहीं, आर्य महिला महाविद्यालय को दो, जीएफ कॉलेज को तीन, राजकीय महाविद्यालय कांट को एक, ईश्वरी प्रसाद महाविद्यालय निगोही को एक, ओशो ध्यान विज्ञान महाविद्यालय म्यूना खुदागंज को एक, प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद को एक इकाई मिली हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, तिलहर के पास दो इकाई हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। नवीन इकाइयां शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनजागरूकता और सामाजिक विकास के कार्यक्रम संचालित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि नवीन इकाइयों के गठन से अधिक विद्यार्थी सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed