फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   University Examination

विवि परीक्षाः मास्क के बगैर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं

Thu, 15 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
University Examination
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रहीं हैं। इसको लेकर बुधवार को महाविद्यालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं महाविद्यालयों के प्रबंधन ने परीक्षार्थियों से परीक्षा में सैनिटाइजर और पानी साथ लेकर आने की अपील की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को इन सभी कॉलेजों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराए जाने, चेकिंग करने के लिए शिक्षकों को तैनात किए जाने आदि की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार होने वाली इन परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन कराए जाने पर पूरा ध्यान दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार को शहर के जीएफ कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज और एसएस कॉलेज में प्राचार्यों की देखरेख में परीक्षा की तैयारियां की गई। जिससे कहीं पर कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव
कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार महाविद्यालयों की परीक्षाओं के पैटर्न में काफी बदलाव किए गए हैं। पहले जहां परीक्षा का समय तीन घंटे का होता था, अबकी बार डेढ़ घंटा है। पेपर में प्रश्नों की संख्या भी पहले से कम होगी। जिसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। परीक्षार्थियों को भी परीक्षाओं के बदले पैटर्न की जानकारी महाविद्यालयों की ओर से दे दी गई है।
इन कॉलेजों को बनाया केंद्र
आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय तिलहर, प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद, धर्मजीत सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पुवायां, रामचंद्र सिंह मेमोरियल महाविद्यालय मिर्जापुर, श्री जादौ बहादुर सिंह महाविद्यालय सिकंदरपुर कलां, वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय कहिलिया, सुभद्रा देवी मूलाराम कृषक महाविद्यालय निगोही, न्यू ग्रेट स्कालर्स महाविद्यालय इस्लामगंज, अल्लागंज, कृष्णा महाविद्यालय लालपुर आजादपुर बंडा, सत्यपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज सिउरा कटरा, सत्यपाल सिंह महाविद्यालय नवादा इंदेपुर, सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय कलान, रतन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय भूूड़ा मैनारी, पुवायां, सरदार पटेल महिला महाविद्यालय बंडा, सावित्री देवी महिला महाविद्यालय पुवायां, ओशो ध्यान विज्ञान महाविद्यालय खुदागंज, तिलहर, जय जय राम महाविद्यालय मुरादपुर खुटार, ईश्वरी प्रसाद रामकली देवी महाविद्यालय विरासिन, निगोही, मनोहर लाल महाविद्यालय कुतुआपुर कुर्रियां कलान, बिटोली देवी महाविद्यालय खुटार, राजकीय महाविद्यालय कांट, गंगाराम सेठ डिग्री कॉलेज गुल्लाह कलान, लालाराम कन्या महाविद्यालय कलान जलालाबाद, स्वामी जयदेव योगीराज महाविद्यालय मुजफ्फरपुर, श्यामवीर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय गढ़िया रंगीन
प्राचार्यों की बात
एसएस कॉलेज में 1500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में परास्नातक के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी, जिनकी संख्या 600 रहेगी। दूसरी व तीसरी शिफ्ट में स्नातक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 650 तथा 300 परीक्षा संख्या रहेगी। परीक्षार्थियों से अपील है कि कोविड-19 के सारे नियमों का पालन करें। फेस मास्क लगाकर आएं और गेट पर हाथ सैनिटाइज कराएं। मोबाइल लेकर महाविद्यालय नहीं आना है। - डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्राचार्य
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में स्वकेंद्र बनाया गया है। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए पहली में 42, दूसरी में 151 और तीसरी पाली में 45 परीक्षार्थी रहेंगे। सभी के बैठने के लिए कोविड-19 गाइडलाइन के तहत व्यवस्था की गई है। परीक्षा का प्रपत्र इस बार बदले हुए प्रारूप में आएगा। परीक्षार्थी उसको गंभीरता से देखे और उसको हल करें। परीक्षा के दौरान शुचितापूर्ण वातावरण बनाए रखे, नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। - डॉ. कनक रानी, प्राचार्य

जीएफ कालेज में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारी कर ली गई हैं। एक कमरे में 40 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। तीन पालियों में परीक्षा होगी। पहली मीटिंग में 766, दूसरी मीटिंग में 756 तथा तीसरी में 92 परीक्षार्थी हैं। कॉलेज में स्वकेंद्र के साथ ही रुहेलखंड डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। - डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed