फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncontrolled car hits culvert, elderly man dies, son and grandson injured

Shahjahanpur News: पुलिया से अनियंत्रित कार टकराई, बुजुर्ग की मौत, पुत्र व पौत्र घायल

Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits culvert, elderly man dies, son and grandson injured
अल्हागंज में बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली–फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर कोयला गांव के पास एक ढाबे के सामने बाइक को बचाने की कोशिश में बरेली की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र और पौत्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर घायल पिता-पुत्र को निकाला, लेकिन सूचना देने के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस सेवा मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ थानांतर्गत अतरौली गांव के आसाराम (78 वर्ष) अपने पुत्र भगवानदास और पौत्र राजेंद्र कुमार के साथ कार से उत्तराखंड के तीर्थों की यात्रा पर जा रहे थे। दिन में करीब दो बजे जैसे ही कार एक ढाबे के सामने पहुंची, अचानक सामने से बाइक आ गई। उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया से टकराकर ऊपर उछलने के बाद कार एक ओर खाई की तरफ झुक गई। हादसा देखकर ढाबा मालिक पूर्व प्रधान आलोक मिश्रा बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार लॉक हो जाने से घायलों को बाहर निकालना कठिन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पत्थर मारकर कार की खिड़की के शीशे तोड़े और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस सेवा को फोन किया। लगातार कॉल करने के बावजूद घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच, वहां डायल-112 पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेने के साथ दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी भेजकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed