फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle beaten to death with a brick for refusing money for alcohol.

Shahjahanpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर चाचा की ईंट मारकर हत्या

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncle beaten to death with a brick for refusing money for alcohol.
रोजा के हथौड़ा गांव में रामसनेही की हत्या के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ सदर। संवाद
रोजा (शाहजहांपुर)। हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम शराब के लिए रुपये न देने पर रामसनेही (75) के चेहरे पर उसके भतीजे ने ईंट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

रामसनेही की पत्नी काफी समय पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह बड़े भाई प्रभु के साथ रहने लगे। करीब दस वर्ष पहले प्रभु की मौत के बाद रामसनेही भतीजे अरविंद के साथ रहने लगे थे। अरविंद शराब पीने का आदी था। पिछले कुछ समय से अरविंद शराब पीने के लिए चाचा से रुपये मांगता था।
विज्ञापन

परेशान होकर रामसनेही करीब तीन वर्ष पहले घर से करीब 500 मीटर दूर विजय राठौर के घर के बाहर बनी झोंपड़ी में रहने लगे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अरविंद ने चाचा से शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने पास पड़ी ईंट उठाकर रामसनेही के मुंह पर मार दी और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी करने के साथ साक्ष्य जुटाए।

--
बच्चों को पीटने पर चाचा करते थे विरोध

ग्रामीणों के अनुसार,अरविंद की शराब की लत के कारण उसकी पत्नी करीब आठ वर्ष पहले दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। वह आए दिन शराब के नशे में अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। बच्चों को बचाने पर अरविंद अपने चाचा से मारपीट पर उतारू हो जाता था। रामसनेही को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी जिससे वह दोनों बच्चों का पालन-पोषण करते थे। अरविंद के दोनों बच्चे करीब एक माह से अपनी बुआ के घर रह रहे हैं।


--
पुलिस को सूचना मिली थी कि हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामसनेही की उनके सगे भतीजे अरविंद ने चेहरे पर वार कर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
- देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed