फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Typist's wife murdered, dead body found in field

Shahjahanpur News: टाइपिस्ट की पत्नी की हत्या, खेत में मिला शव

Tue, 10 Dec 2024 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Typist's wife murdered, dead body found in field
पुवायां के गांव बनियानी में अनूपा देवी की हत्या के मामले में जांच करती सीओ। संवाद
पुवायां। गांव बनियानी में घर से खेत गई महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। हत्या क्यों और किसने की, इस राज से पर्दा नहीं उठ सका।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्रकाश तहसील में निजी रूप से टाइपिस्ट हैं। उनके खेत गांव के पास भैरों बाबा मंदिर के पास हैं। पति के तहसील जाने के बाद 50 वर्षीय अनूपा देवी मंदिर पर चली जातीं थीं और पूजापाठ करने के साथ ही खेत की रखवाली भी करतीं थीं। पति के तहसील से लौटने से पहले वह घर आ जातीं थीं। अनूपा देवी सोमवार दोपहर बाद खेतों की ओर गईं थीं। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शाम छह बजे उनका शव गांव के बाहर भैरों बाबा स्थान के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने यूपी-112 पर कॉल कर हत्या की सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान, इंस्पेक्टर क्राइम राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद रामप्रकाश से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धोती पर लगी मिली खून और मिट्टी
अनूपा की साड़ी पर कमर से नीचे कई जगह खून लगा मिला है और मिट्टी के निशान भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि मृत्यु से पहले अनूपा देवी ने हत्यारे से संघर्ष किया होगा, जिस कारण धोती पर खून और मिट्टी आदि लगी मिली है। खेत के पास मंदिर किनारे अनूपा देवी की बीनी गईं लकड़ियां पड़ी मिली हैं। लकड़ियों पर खून लगा मिला है। अनूपा देवी की चप्पलें भी लकड़ियों के पास मिली हैं। समझा जाता है कि इसी जगह अनूपा देवी पर हमला कर हत्या कर दी गई और शव को खेत में डाल दिया गया होगा। हत्यारा पहले से घात लगाए बैठा था, या पीछे से आया इसकी जांच के लिए खेत में पैरों के निशान आदि देखे जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

--
रामप्रकाश के दो पुत्रों की हो चुकी है मौत
रामप्रकाश के दो पुत्र थे, दोनों की मौत हो चुकी है। रामप्रकाश पत्नी और बहुओं के साथ घर में रहते थे और खेती के अलावा टाइपिंग कर परिवार की गुजर करते थे। पुत्र ज्ञानवीर की तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी और दूसरे पुत्र धर्मवीर की जुलाई में बीमारी से मौत हो गई थी। एक पुत्री है, उसकी शादी हो चुकी है। ज्ञानवीर की शादी नहीं हुई थी। धर्मवीर की पत्नी मनीषा देवी, एक बच्चे के साथ मायके पुवायां के गांव चौढ़ेरा में रहती हैं।
--
अनूपा देवी के सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर हत्या की गई है। मौका मुआयना किया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed