{"_id":"653ea30c357afb30cd052096","slug":"two-youths-from-bareilly-arrested-with-fake-notes-in-ramlila-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-7271-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामलीला मेले में नकली नोटों के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामलीला मेले में नकली नोटों के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में नकली नोटों के साथ पकड़े गए तस्कर। स्रोत-पुलिस
- मीरानपुर कटरा में अंधेरे का फायदा उठाकर नकली नोटों को चलाने का प्रयास कर रहे थे
- मुखबिर की सूचना पर दोनों को दबोचा, छह हजार रुपये में बरेली के सोनू से खरीदे थे नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के रामलीला मेले में नकली नोट देकर खरीदारी करते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरेली के रहने वाले दोनों युवकों के पास से 15200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।
शनिवार को कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय को नकली नोट के साथ दो युवकों के रामलीला मैदान में घूमने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस टीम ने मेले में घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने बरेली के भुता थाना के फैजनगर निवासी अकील व इरफान को गिरफ्तार किया। उनके पास से 100-100 के 152 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की। उनके खिलाफ उप निरीक्षक इतेश तोमर की ओर से मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-
छह हजार में खरीदे थे 15 हजार के नकली नोट
बरेली के रहने वाले अकील व इरफान हुसैन दोस्त हैं। दोनों ने बरेली के रहने वाले साेनू से छह हजार रुपये में सेटेलाइट बस अड्डे से नकली नोट खरीदे थे। उसके बाद कटरा के रामलीला मेले में आ गए थे। पुलिस के अनुसार, 100 का नकली नोट देकर कम रुपये का सामान खरीदते थे, जिसके बदले में उन्हें असली रुपये मिल जाते थे। नकली नोट आसानी से असली में बदल जाते थे।
-
गूगल एप पर असली-नकली की पहचान की
पुलिस ने नकली नोट हत्थे लगने के बाद स्ट्रीट लाइट में पहचान का प्रयास किया। उसके बाद गूगल एप के माध्यम से असली व नकली नोटों की पहचान डालकर मिलान किया। बरामद नोट आरबीआई के मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। आरोपियों ने नकली नोट देने वाले सोनू का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया है।