{"_id":"66018b369425d1f44e0d4fca","slug":"two-youths-died-in-a-fierce-collision-between-bikes-in-shahjahanpur-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत, पुलिस के इंतजार में हाईवे में पड़े रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत, पुलिस के इंतजार में हाईवे में पड़े रहे शव
Mon, 25 Mar 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:03 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में खुटार हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी खुटार पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में खुटार हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दूसरे थाना खुटार की पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन एक घंटा बीतने के बाद भी पुवायां पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे एक घंटे तक शव हाईवे पर पड़े रहे। सीओ की फटकार के बाद पुवायां पुलिस में मौके पर पहुंच कर शवों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी राजेश कुमार अपने साथ में गांव नत्थापुर के राजेंद्र प्रसाद को बाइक से लेकर पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में होली पर गए थे। वापस आते समय पुवायां थाना क्षेत्र में गुटैया पर गोमती पुल के पास सामने से आ रहे खुटार के गांव कुंभिया माफी निवासी सुरजीत की बाइक से आमने सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सुरजीत कुमार और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। खुटार थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गांव नत्थापुर निवासी राजेन्द्र और सुरजीत के साथ बाइक पर बैठे गांव कुंभिया माफी के ही अवनीश और पंकज को घायल होने पर सीएचसी खुटार भिजवाया गया है। हादसे की सूचना के बाद भी पुवायां पुलिस एक घंटा बीतने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची तो सीओ को मामले की जानकारी दी गई। सीओ की फटकार के बाद पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुवायां सीएचसी ले गए। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन