फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths arrested, coins recovered

दो युवक गिरफ्तार, सिक्के बरामद

Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को सोमवार शाम 230 सिक्कों समेत गिरफ्तार किया है।वहीं गांव नगला जाजू निवासी रजनीश और शाहजहांपुर के चारखंबा निवासी अनिल की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Two youths arrested, coins recovered

विस्तार

तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को सोमवार शाम 230 सिक्कों समेत गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी भाग गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिक्कों को मुगलकालीन बताकर लोगों को गुमराह कर ऊंचे दामों में बेचते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम तिलहर रोडवेज परिसर में पेड़ के नीचे से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर दो आरोपी भाग गए। पुलिस के मुताबिक उनके पास से एक लोटे में 230 सिक्के मिले हैं। पुलिस का मानना है कि सिक्कों में सोने की पॉलिश की गई है। इन पर अरबी-फारसी में कुछ लिखा है। आरोपी इन्हें मुगलकालीन सिक्के बताकर कई लोगों को ऊंचे दामों पर बेच चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्हें ये सिक्के जमीन में दबे एक लोटे में मिले थे। पुलिस ने थाना कांट के गांव खपटी निवासी अनूप और सूरज कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गांव नगला जाजू निवासी रजनीश और शाहजहांपुर के चारखंबा निवासी अनिल की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed