फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths aboard a bike after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोलाघाट पुल पर रविवार शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की बाइक के पास पुलिस को गांजा के पाउच मिले हैं। मृतकों में से एक के हाथ पर रामू सक्सेना कलान लिखा है। दोनों के शव शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिए गए हैं। देर रात तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी क्षेत्र के पलिया कस्बे से चीनी लेकर एक ट्रक रविवार को गुड़गांव-हरियाणा जा रहा था। शाम लगभग चार बजे ट्रक जब कोलाघाट पुल पर पहुंचा, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो लोग आ गए। बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक में फंसने के बाद बाइक लगभग तीन सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर चालक को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।  एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की उम्र लगभग 30-32 वर्ष थी। एक मृतक के दाहिने हाथ पर रामू सक्सेना ब्लाक रोड कलान लिखा हुआ है। मृतकों की बाइक की डिग्गी से मिले रजिस्ट्रेशन के कागज में बाइक ओनर का नाम अवधेश पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम रफियाबाद कलान लिखा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास नौ पाउच गांजा के भी बरामद हुए हैं,जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक में गमछे से बड़ी मात्रा में गांजा के पाउच बंधे हुए थे। जिन्हें गांव के लोग उठा ले गए। पुलिस का भी मानना है कि  आज के समय में मृतकों के पास मोबाइल नहीं मिलना और पर्र्स में एक रुपया नहीं मिलना यह साबित करता है कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतकों का सामान गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed