फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An FIR will be filed if Form-6 is submitted from two different locations.

Shahjahanpur News: दो जगह से फॉर्म-6 भरा तो दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Tue, 27 Oct 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
An FIR will be filed if Form-6 is submitted from two different locations.
शाहजहांपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई व्यक्ति दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरता पाया गया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। निवास स्थान बदलने पर फॉर्म-8 भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2810 मतदेय स्थल हैं। संभाजन के बाद 207 मतदेय स्थल कम होकर 2603 रह जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन अंतिम रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता न हों और किसी मतदाता को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। जर्जर विद्यालयों के ध्वस्त होने से प्रभावित बूथों की जांच करने और नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। 300 से कम मतदाताओं वाले बूथों का तार्किक विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
चार दिन चलेगा विशेष अभियान



डीएम ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रत्येक मतदान स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची और आवश्यक प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed