फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two women in Khutar hanged to death

खुटार की दो महिलाओं ने फंदे पर लटककर जान दी

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two women in Khutar hanged to death
खुटार। गांव बेला निवासी अतुल कुमार की पत्नी सुमन का शव घर में फंदे से लटका मिला। वहीं नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी फूलचंद्र सक्सेना की पत्नी मुन्नी देवी का शव एक बाग में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

बेला निवासी अतुल कुमार ने बताया कि उनकी शादी 15 वर्ष पूर्व जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय सुमन के साथ हुई थी। उनके पांच बच्चे भी हैं। मंगलवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में सुमन देवी ने घर में पड़े खपरैल में लगी बल्ली में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन के लोग सोकर उठे तो सुमन देवी का शव फंदे से लटकता मिला। सुमन देवी का शव फंदे से उतार लिया गया। सूचना पाकर सुमन देवी के मायके के लोग भी गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि सुमन देवी की मौत के मामले में अभी कोई आरोप नहीं है। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कस्बे के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी फूलचंद्र सक्सेना व अन्य परिजन ने बताया कि 60 वर्षीय मुन्नी देवी का शव बुधवार सुबह कस्बे के पास बाग में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मुन्नी देवी लगभग एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थी। बुधवार तड़के वह घर से निकल गईं और बाग में जाकर फंदे से लटक गईं। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed