{"_id":"69a71bd5ededfca7eb00b41c","slug":"two-teenagers-were-tied-to-a-pole-and-beaten-in-the-temple-premises-on-the-charge-of-theft-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-837292-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी का आरोप लगा मंदिर परिसर में दो किशोरों को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी का आरोप लगा मंदिर परिसर में दो किशोरों को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
होमगार्ड की मौजूदगी में पीटा गया किशोरों को। स्त्रोत ः वीडियोग्रैब
- फोटो : होमगार्ड की मौजूदगी में पीटा गया किशोरों को। स्त्रोत ः वीडियोग्रैब
तिलहर (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे के कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं के जेवर और पर्स चुराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए दो किशोरों को खंभे से बांधकर पीटा गया। वायरल हुए वीडियो में खुद पुजारी लात-घूंसों से और कुछ लोग जूते-चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिटाई की यह घटना होमगार्ड की मौजूदगी में हुई। पुजारी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा रहे थे। आरोप है कि तभी चार किशोरों ने महिला के साथ आए एक बच्चे के हाथ से चांदी का खड़वा निकाल लिया। फिर एक अन्य से पर्स छीनने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर श्रद्धालुओं ने दो किशोरों को पकड़ लिया, जबकि दो साथी वहां से भाग गए।
किशोरों के पकड़े जाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो के मुताबिक दोनों किशोरों को जूते-चप्पल और लात-घूंसों से पीटने के बाद मंदिर के टिनशेड के खंभों से बांध दिया गया। फिर डंडे से उन्हें पीटा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो वह दोनों किशोरों को अपने साथ थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मंदिर परिसर में दुकान चलाने वाले बिलखरा गांव के लोकेश ने दोपहर को मंदिर के पुजारी रामलखन गिरि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पुजारी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
--
पुजारी ने भी दुकानदार के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के गांव उमरापुर निवासी पुजारी रामलखन गिरि ने भी तहरीर दी है। इसमें बताया कि लोकेश मंदिर परिसर में प्रसाद की तीन दुकानें लगाते हैं। लोगों को बुलाकर चोरी की घटनाएं कराते हैं। पुजारी ने लोकेश पर मंदिर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
--
दो अन्य ने भी दी तहरीर
क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर उर्फ फतेहपुर बुजुर्ग निवासी आदित्य ने तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान दो किशोरों को पर्स निकालते समय पकड़ लिया। इसी तरह थाना निगोही क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी सुमन ने तहरीर में बताया कि किशोर ने उनके पुत्र के हाथ से चांदी का खड़वा निकाल लिया।
--
दुकानदार लोकेश की तहरीर के आधार पर पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य तहरीरों की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। -ज्योति यादव, सीओ तिलहर

होमगार्ड की मौजूदगी में पीटा गया किशोरों को। स्त्रोत ः वीडियोग्रैब- फोटो : होमगार्ड की मौजूदगी में पीटा गया किशोरों को। स्त्रोत ः वीडियोग्रैब