{"_id":"682de380c8e7b4a8fe0af697","slug":"two-teenagers-died-by-drowning-in-devha-river-in-shahjahanpur-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवहा नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवहा नदी में डूबकर दो किशोरों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 21 May 2025 08:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 May 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
नदी में किशोरों के शव तलाशते स्थानीय गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में बुधवार को देवहा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले।
विज्ञापन
मुरादाबाद के बाजपुर के रहने वाले गुलामनूर का बेटा सुबेर (12) खुदागंज कस्बे के साहूकारा मोहल्ले में रहने वाले अपने मामा असलम के घर आया था। वहीं, तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर का रहने वाला शाहरुख (16) भी बुधवार को अपने रिश्तेदार असलम के यहां आया था। शाहरुख दिल्ली में रहता है और बुधवार सुबह ही अपने घर आया था।
विज्ञापन
दोनों किशोर दोपहर करीब 12 बजे नहाने के लिए देवहा नदी किनारे चले गए। यहां पर दोपहर करीब दो बजे दोनों किशोर गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। दोनों को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों के शव नदी में मिल गए।
विज्ञापन