फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two students from the school ran RPF Express Wade

स्कूल से भागे दो छात्रों को आरपीएफ ने एक्सप्रेस से उतारा

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के दबाव से तंग आकर निगोही के दो बच्चे स्कूल से भाग निकले। इन्हें आरपीएफ  ने बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस से संदिग्ध अवस्था में उतारा है। घरवालों को सूचना दे दी गई। सरस्वती ज्ञान मंदिर निगोही के कक्षा छह के छात्र नीलेश वर्मा और सौरभ वर्मा करीब 10 साल के हैं। दोनों बृहस्पतिवार को स्कूल से भाग निकले और शाहजहांपुर आकर बरेली से वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस में बैठ लिए। रोजा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ  प्रभारी नरेंद्र मलिक हमराहियों के साथ ट्रेन की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने ट्रेन में सवार इन दोनों छात्रों को शक होने पर ट्रेन से उतार लिया। पूछताछ में नीलेश ने अपने पिता का नाम कीरत वर्मा और सौरभ ने पिता का नाम सर्वेश वर्मा बताया। उसने घर का फोन नंबर भी बता दिया। आरपीएफ  के जवानों को दोनों बच्चों ने बताया कि वह पढ़ाई के दबाव में स्कूल से भागे हैं। उन्हें घर पर खेलने का समय नहीं दिया जाता था। आरपीएफ ने छात्रों के घरवालों को सूचना दे दी है। इसी दौरान उनके कुछ रिश्तेदार आरपीएफ  चौकी पहुंच गए थे। उनकी सुपुर्दगी में बच्चों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed