{"_id":"66f09279592be11909035f24","slug":"two-smugglers-arrested-with-opium-worth-rs-131-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127659-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 1.31 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 1.31 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी के आरोपी। संवाद
शाहजहांपुर। गश्त करते समय कांट पुलिस ने जिंदो वाली पुलिया के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो 256 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 31 लाख रुपये होगी। अफीम की खेप भेजने वाले बरेली के सरगना की तलाश शुरू कर दी गई है।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त करते हुए रात में सवा दस बजे जिंदो वाली पुलिया से दिलावरपुर की ओर जाने वाली नहर सड़क के पास से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। उनकी तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। पुलिस ने थाने लाकर उनसे पूछताछ की।
सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस ने बरेली जिले के श्यामदेव मिश्रा निवासी ग्राम बड़रिया थाना भुता व गुलशन कुमार ग्राम मिलक मझारा थाना भमोरा को गिरफ्तार किया है। उन्हें बरेली जिले के थाना विशारतगंज के रहने वाले मनोज ने अफीम की खेप देने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
श्यामदेव ने बताया कि मनोज झारखंड से अफीम लाकर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर के साथ दिल्ली, पंजाब तक आपूर्ति करता है। उन्हें एक बार की खेप पहुंचाने पर पांच-पांच हजार रुपये मिलते थे।