फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people, including the main accused, were sent to jail in the Avnish murder case.

Shahjahanpur News: अवनीश हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो को जेल भेजा

Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two people, including the main accused, were sent to jail in the Avnish murder case.
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में अवनीश हत्याकांड के आरोपी। स्रोत: परिजन
तिलहर (शाहजहांपुर) अवनीश हत्याकांड में पुलिस ने पकड़े गए मुख्य आरोपी प्रधान के पति सुखदेव व उसके बेटे धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरा आरोपी धीरेंद्र अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मृतक के परिजनों ने तीसरे आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

25 सितंबर की रात अवनीश के बेटे की नामकरण की दावत चल रही थी। दावत न देने से नाराज प्रधान के पति सुखदेव वर्मा और उसके बेटे धीरेंद्र व धर्मेंद्र ने हमला कर दिया था। आरोप है कि प्रधान के पति सुखदेव ने अवनीश के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच परिजनों ने प्रधान के पति सुखदेव को पकड़कर जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। मृतक के पिता साधुराम ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शव का परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर पुलिस मृतक के परिजनों को समझाती रही। इसके बाद तीसरे आरोपी धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए चार दिन का समय लेकर शव का अंतिम संस्कार करवाया था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधान के पति सुखदेव व धर्मेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed