{"_id":"6504ae4eb0e5dcd9560a79a5","slug":"two-parties-came-face-to-face-regarding-drain-construction-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-4738-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए
विज्ञापन
तिलहर के आंबेडकर गांव मौजमपुर में भाजपा नेत्री आरती सिंह पालिका ईओ और नायब तहसीलदार से विरोध दर
तिलहर। नाला निर्माण कराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष जहां नाला निर्माण करवाने पर अड़ गया, वहीं दूसरे पक्ष ने निर्माण न होने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने शनिवार को पुलिस बल भेजकर निर्माण कराने की चेतावनी दी है।
तालाब के ओवरफ्लो होने से गांव में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों ने पिछले महीने विकास खंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में एसडीएम अंजलि गंगवार के निर्देश पर नाले की खोदाई करके नाली बनाने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका और प्रधान ने संयुक्त रूप से नाले की खोदाई कराकर पानी का निकास करा दिया। इसके बाद नाले का निर्माण न होने पर नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने आधे नाले को पाट दिया। नगर पालिका और विकासखंड अधिकारियों की आपसी सहमति के बाद शुक्रवार को जब ब्लॉक कर्मचारी वहां पर नाले का निर्माण करने पहुंचे तो भाजपा किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में तमाम महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का पानी किसी भी कीमत पर उनके घर के सामने से शहरी क्षेत्र में नहीं निकलने दिया जाएगा। उन्होंने काम कर रहे कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी तथा अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा मौके पर पहुंचीं और उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। दो पक्षों के आमने-सामने आने एवं विवाद की स्थिति के कारण शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने बताया कि शनिवार से पुलिस की मौजूदगी में नाले का निर्माण शुरू कराया जाएगा।