फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two month old girl dies, father gets post mortem done

Shahjahanpur News: दो माह की बच्ची की मौत, पिता ने करवाया पोस्टमार्टम

Sun, 09 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Two month old girl dies, father gets post mortem done
पुवायां। दो माह की बच्ची की शुक्रवार शाम मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव बनिगवां निवासी सत्यपाल की शादी 23 मई 2023 को हुई थी। उनकी 22 वर्षीय पत्नी सीमा देवी ने आठ अप्रैल को ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन के कुछ समय बाद सीमा देवी की मौत हो गई थी। उनके पिता खुटार के गांव चतुरपुर निवासी रामकुमार ने दामाद आदि पर दहेज में डेढ़ लाख रुपये, सोने की लर, अंगूठी की मांग करने और मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने रामकुमार की ओर से उनके दामाद सत्यपाल, उनके पिता रामसरन, बड़े भाई हरिनंदन, मझिले, बहन राखी देवी और बहनोई पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, सत्यपाल ही अपनी बेटी आरुषि का पालन पोषण कर रहे थे। शुक्रवार शाम बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना देकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed