फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Lekhpal suspended in Shahjahanpur

लेखपाल सस्पेंड, दो एचसीपी लाइन हाजिर  

Sat, 19 Aug 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Two Lekhpal suspended in Shahjahanpur
DM Narendra Kumar Singh

समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह ने कोतवाली परिसर में जनता की समस्याएं सुन कर अधीनस्थों को उनके सही व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कार्य में लापरवाही पर डीएम ने एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया जबकि एसपी ने दो एचसीपी को लाइन में आमद कराने के आदेश दिए। डीएम ने तहसील में सही काम न होने पर एसडीएम को भी चेतावनी दी। समाधान दिवस में छह शिकायतें दर्ज की गईं। पुवायां के मोहल्ला चौराहा बाजार निवासी राधामाधव रस्तोगी ने एक पूर्व विधायक पर चुनाव के दौरान 50 हजार रुपये लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जेंबा रोड पर जमीनी विवाद के एक मामले में अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने पूर्ति निरीक्षक पर दफ्तर से गायब रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश अवस्थी ने क्षेत्र में बुखार के रोगियों की बहुतायत देखते हुए पुवायां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ बढ़ाए जाने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने और बिजली कटौती समाप्त कराए जाने की मांग रखी। बंडा के गांव भांवी में एक किसान की जमीन पर खड़ी फसल जुतवाने के मामले में डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए तो एसपी केबी सिंह ने पुवायां कोतवाली के एचसीपी ओमपाल और राजेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed