फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two lakh rupees looted from straw trader... report filed in cheating

भूसा व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट...ठगी में दर्ज की गई रिपोर्ट

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted from straw trader... report filed in cheating
पुवायां। जनपद पीलीभीत के गजरौला कलां के रहने वाले भूसा व्यापारी जाकिर नूर से दो लाख रुपये लूट की घटना को पुवायां पुलिस ने ठगी में दर्ज कर लिया। वारदात 11 अप्रैल की है। व्यापारी के अनुसार बड़ागांव पुलिस चौकी के दरोगा ने खुद बोलकर उनको तहरीर लिखवाई और मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

जाकिर नूर ने बताया कि वह क्षेत्र से भूसा खरीदकर गाजियाबाद में बेचता है। उनके ही गांव गजरौला में रहने वाले महबूब अंसारी की जान पहचाने उत्तराखंड के टनकपुर में रहकर काम करने वाले राकेश कुमार से है। राकेश टनकपुर में मकान बनवाने का काम करते हैं और खुद को पुवायां क्षेत्र का निवासी बताता है। महबूब ने दस अप्रैल को उनसे कहा कि राकेश उनका दोस्त है जो पुवायां और सिंधौली क्षेत्र में उनको भूसा खरीदने का काम करवा देगा। महबूब की बातों में आकर वह उनके साथ 11 अप्रैल को दो लाख रुपये लेकर पुवायां के गांव भूरखेड़ा आए थे। महबूब ने फोन करने पर एक कार में दो और एक बाइक पर दो लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महबूब को पीटा भी गया। जाकिर नूर के अनुसार उसने यूपी-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची। इस बीच उसने पूरनपुर पुलिस से बात की तो उसे पुवायां थाने का नंबर देकर घटना की जानकारी देने को कहा गया। उसने पुवायां पुलिस को भी सूचना दी। थाने से पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बड़ागांव चौकी के दरोगा ने उनसे खुद बोलकर तहरीर लिखवाई।
विज्ञापन

उन्होंने लूट की बात कही तो दरोगा ने कह दिया कि तुम्हें रुपये से मतलब है। इसके बाद ठगी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर उसको टरका दिया गया। अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। विवेचक रामेंद्र कुमार का कहना है कि जाकिर नूर से ठगी हुई है। उनकी लिखी तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-112 की रिकार्डिंग निकलवाएं अधिकारी
जाकिर नूर ने कहा कि लूट के बाद उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल यूपी-112 पर दी थी। इसकी रिकार्डिंग निकलवाने से पता चल जाएगा कि उन्होंने लूट की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने घटना को ठगी में दर्ज किया। पूरनपुर पुलिस ने भी पुवायां पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी थी। पुलिस को जांच में कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार राकेश पीलीभीत क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है।

जाकिर नूर से लूट नहीं हुई है। वह दोस्त महबूब के साथ पुवायां आया था। दोस्त ने ही रुपये लिए हैं। दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed