{"_id":"651c65f24fa0a08ccc079801","slug":"two-lakh-consumers-sitting-on-hold-of-rs-750-crore-of-electricity-corporation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-5839-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली निगम का 750 करोड़ रुपये दबाए बैठे दो लाख उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली निगम का 750 करोड़ रुपये दबाए बैठे दो लाख उपभोक्ता
Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम की उधारी उपभोक्ता चुकाने को तैयार नहीं हैं। निगम के आधे उपभोक्ता बिल ही अदा नहीं कर रहे। इसके चलते करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपये बकाया है। अधिकारियों ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरसी जारी करने के साथ कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
जिले में साढ़े चार लाख कनेक्शनधारक हैं। अधिकारियों की माने तो करीब दो लाख उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते। इसके चलते करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपये का उपभोक्ताओं पर बकाया है। अकेले शहरी क्षेत्र में 55 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि बिल अदा नहीं करने वाले कनेक्शनधारकों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बड़े बकायेदारों के खिलाफ धारा तीन व पांच के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त फोन के जरिये संपर्क कर बिल अदायगी की अपील की जा रही है।
ठेकेदार ने लाइनमैन को पीटा, विरोध में बिजली कराई बंद: मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी तालिब के साथ ठेकेदार ने मारपीट कर दी। इसके विरोध में लाइनमैनों ने नगर की बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया। इस मामले में तहरीर दी गई। तालिब ने बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन हैं। मंगलवार को साढ़े पांच बजे रामनगर कॉलोनी में केबल बदलवा रहे थे। काम पूर्ण होने के बाद जंपर जुड़वाने के लिए गए तभी ठेकेदार व उनके साले ने मारपीट कर दी। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। विरोध में लाइनमैनों ने सप्लाई को बंद कर दिया। पुलिस बिजली कर्मियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।