फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two injured in bull attack, three animal died

सांड़ के हमले भाजपा नेता और वकील घायल, तीन मवेशियों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
two injured in bull attack, three animal died
जलालाबाद। बुधवार रात अचानक हिंसक हुए आवारा सांड ने भाजपा नेता व अधिवक्ता को घायल करने के अलावा तीन जानवरो को मार डाला। आबादी वाले क्षेत्र में घूमकर लगातार हमले कर रहे इस सांड के आतंक से नगरवासी सहम गए सूचना मिलने पर कोतवाल ने पुलिस, पालिकाकर्मियो तथा नगरवासियों के सहयोग से किसी तरह सांड को घेरकर उसे रस्सी के सहारे काबू में किया परंतु चुटहिल हो जाने के कारण कुछ ही देर में सांड की मौत हो गई जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली। मोहल्ला प्रेमनगर निवासी तथा इसी वार्ड से भाजपा के बूथ अध्यक्ष भुवनेश दीक्षित बुधवार रात करीब दस बजे अपने मकान के सामने गली में खड़े थे इसी दौरान बरेली हाइवे की तरफ से भागते आये काले रंग के सांड ने जब तक वह हटे उन पर हमला कर दिया भाजपा नेता कोख व हाथ में सींग लगने से जख्मी होकर वही गिर गए गनीमत रही कि हमले के बाद सांड रुका नही और आगे भाग गया उसका रौद्र रूप देखकर लोग घरों को भाग गए रात हो जाने के कारण अन्य जगह कोई उंसकी चपेट में नही आया परंतु भुवनेश पर हमले से पहले सांड रोड पर घूम रही एक आवारा गाय को हमला कर मार चुका था। सुबह होते ही सांड ने मोहल्ला खेड़ा से लेकर रामलीला मैदान तक आतंक मचाते हुए सड़क पर घूमते मिले एक सुअर की जान ले ली और कुछ देर बाद रामलीला मैदान में चर रही दो घोड़ियो पर हमला कर दिया इस हमले में सुभाषनगर निवासी विश्राम की घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी घोड़ी पर हमला करते समय लोगो ने शोर मचा दिया जिससे उसकी जान बच गई परन्तु वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सांड के भागने के दौरान रामलीला बाग निवासी अधिवक्ता राधेश्याम भी उंसकी चपेट में आ गए अधिवक्ता के अनुसार उनका दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया। करीब चार घण्टे चले सांड के इस आतंक से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने सिपाहियों, पालिकाकर्मियो व मोहल्लेवालों के साथ मोर्चा संभालते हुए रामलीला मैदान के पास सांड की घेराबंदी शुरू की परन्तु काबू में न आने पर कुछ लोगो को रस्सी लेकर घरों की छत पर चढ़ाया गया कई लोग लाठियां लेकर उसे घेरने में जुटे जबकि स्वयं कोतवाल एक टैक्टर पर बैठकर सांड को काबू करने में जुट गए कड़ी मशक्कत के बाद मकान की दीवार तथा ट्रैक्टर के बीच फंस जाने पर सांड को भागने की रास्ता नही मिली और किसी उसे रस्सी के फंदे डालकर काबू में किया जा सका परंतु काबू में आने के कुछ देर बाद ही सांड की मौत हो गई। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि मृत सांड को गाड़ी में लदवाकर कस्बे से बाहर गड्ढे में दफन करबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed