फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two illegal arms factories caught, six arrested

Shahjahanpur News: दो अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ीं, छह गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Two illegal arms factories caught, six arrested
रोजा पुलिस की गिरफ्त में शस्त्र फैक्टरी के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। जिले में रोजा और सिंधौली में संचालित दो अवैध शस्त्र फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी हैं। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसओजी, सर्विलांस सेल व रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम रोजा के ग्राम पड़रा सिकंदरपुर के पास जंगल में दबिश दी। वहां अवैध शस्त्र बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने उमेश शर्मा निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली, शहजाद निवासी कुतुबापुर सिरसी थाना रोजा व नीरज निवासी ग्राम जमालपुर थाना रोजा को पकड़ा है।
उमेश शर्मा ने बताया कि वह कुछ माह से जगह बदलकर असलहे बना रहा था। खराब असलहे ठीक भी करता था। नीरज और शहजाद उनसे असलहे खरीदने आए थे। पुलिस ने अवैध शस्त्र, अर्द्धनिर्मित और शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन

वहीं, एसओजी, सर्विलांस सेल व सिंधौली पुलिस ने गेहूं की फसल में छिपाकर संचालित अवैध असलहे की फैक्टरी पकड़ी। इस मामले में गुडडू निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली, मोहित निवासी ग्राम पैना खुर्द व जगतराम निवासी बड़ा पैना थाना सिंधौली गिरफ्तार किए गए। गुड्डू सिंधौली थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed