फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two girls who cheated on the pretext of marriage, one woman arrested

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली दो युवतियां समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two girls who cheated on the pretext of marriage, one woman arrested
कांट पुलिस की गिरफ्त में तीन ठगी करने की आरोपी महिलाएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट पुलिस ने शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाली दो युवतियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी पिंटू 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवतियां व महिला गाजीपुर और बलिया की रहने वाली हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी के निर्देश पर पिंटू की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

गांव उड़ेला गिरधरपुर निवासी नेत्रपाल ने 25 फरवरी को थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उनके भाई राजेश की शादी कराने के नाम पर जिला गाजीपुर के थाना बरेसर क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी पिंटू पुत्र रामप्रीत ने 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम 7:15 बजे उड़ेला गिरधरपुर गांव से गिरोह में शामिल दो युवतियों और एक महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जिला गाजीपुर में थाना मरदाह के ग्राम चचमा निवासी छोटे लाल की पुत्री राधिका, ग्राम कैथोल के धर्मेंद्र की पत्नी शीला देवी, जिला बलिया में थाना हलदरपुर के गांव इंदारा निवासी जितेंद्र की पुत्री रिया को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना पिंटू फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी दवा बेचने गांव आया था पिंटू, 50 हजार रुपये लेकर भागा
- शादी के नाम पर रुपये ठगी करने वाला पिंटू देसी दवा बेचने का काम करता है। वह गांव में मढ़ी लगाकर दवा बेचने के दौरान नेत्रपाल के संपर्क में आया। पिंटू ने नेत्रपाल को बताया कि वह शादी भी कराता है। जिस पर नेत्रपाल ने भाई राजेश की शादी कराने की बात कही थी। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पिंटू ने शादी कराने के लिए 50 हजार रुपये तय किए थे। रुपये हाथ में आने के बाद उसने दो युवतियों समेत तीन लोगों को बुलाया था। शादी की शुभ तिथि भी निकलवा ली थी, लेकिन पिंटू शादी के नाम पर टाल-मटोल करने लगा था। तय तारीख निकलने पर नेत्रपाल को शक होने पर उसने पुलिस को खबर दे दी थी।

महिलाओं ने चुप्पी साधी, आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित
- पुलिस की हिरासत में युवतियों और महिला ने चुप्पी साध ली है। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस को आशंका है कि इससे पहले भी गिरोह ने शादी के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस तीनों के पते का सत्यापन करने में जुटी है, साथ ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed