फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two friends died due to drowning while bathing in Garra river

दुखदः गर्रा नदी में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत

Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two friends died due to drowning while bathing in Garra river
ददरौल क्षेत्र के गांव चौहानपुर में दो युवकों की नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई देखने वालों की ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
ददरौल/शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री (16) व देवेश अवस्थी (17) की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गईं। दोनों दोस्त सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर बिना बताए नदी में नहाने गए थे। देवेश का शव कुछ देर के बाद मिल गया, लेकिन पुरुषोत्तम का शव तीन घंटे तलाशने के बाद बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कौशल किशोर अग्निहोत्री का पुत्र पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व चंद्रशेखर अवस्थी का बेटा देवेश अवस्थी रविवार सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर गर्रा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी के किनारे जानवर चरा रहे बच्चे दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों नदी में समा चुके थे। बच्चों ने गांव में परिजन को सूचना दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद देवेश मिल गया।
विज्ञापन

परिजन उसे भरगवां के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुरुषोत्तम की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। ग्रामीण भी अपने साधनों से पुरुषोत्तम की तलाश में जुटे रहे। करीब तीन घंटे के बाद पुरुषोत्तम का शव उतराता दिखा। उसे बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चौहनापुर गांव के दो किशोर नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिदर
पढ़ाई में होनहार थे पुरुषोत्तम और देवेश, फौजी बनना चाहते थे
ददरौल। चौहनापुर निवासी दोस्त पुरुषोत्तम और देवेश अवस्थी मध्यम वर्गीय परिवार से थे। दोनों पढ़ाई में काफी होनहार थे। दोनों दोस्त सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उनके परिजन भी बेटों को लेकर तमाम सपने संजोए बैठे थे, लेकिन दोनों की नदी में डूबकर मौत होने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों के परिजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
कौशल अग्निहोत्री के पुत्र पुरुषोत्तम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौहनापुर से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसी तरह देवेश अवस्थी भरगवां के अवंतीबाई इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का छात्र था। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले दोस्तों को रिजल्ट का इंतजार था। उनका सपना था कि वह भी पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में भर्ती होंगे।
उसके लिए दोनों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी थी। पुरुषोत्तम के ताऊ जगमोहन लाल ने बताया कि दोनों ही काफी होनहार थे। गणित, अंग्रेजी पर दोनों की अच्छी पकड़ थी। जगमोहन ने बताया कि उनका पौत्र संदीप सेना में जवान हैं। संदीप को देखकर ही दोनों ने आर्मी में जाने का निर्णय लिया था।
पुरुषोत्तम के पिता करते हैं दुकान, देवेश के खेतीबाड़ी
पुरुषोत्तम के पिता कौशल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। साथ ही खेतीबाड़ी भी करते है। उनके दो बेटे अनमोल और पुरुषोत्तम और बेटी आरजू, अंजलि व अंशुल हैं। आरजू और अंजलि की शादी हो चुकी है। सुबह बेटे पुरुषोत्तम की मौत की खबर सुनकर मां अनुपम और बहन-भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह चंद्रशेखर अवस्थी खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपने दूसरे नंबर के बेटे देवेश की मौत की सूचना पर कुछ देर के लिए सुधबुध खो बैठे। मां सीमा देवी, भाई योगेश, हर्षित, बहन पूर्णिमा और गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेश की दोनो बहनों का शादी हो चुकी है।

दोनों में थी गहरी दोस्ती, गांव में मातम
पुरुषोत्तम और देवेश के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा पड़ा है। सुबह दोनों के नदी में डूबने की सूचना के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीणों को नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिले।

देवेश का फाइल फोटो

देवेश का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

पुरुषोत्तम का फाइल फोटो

पुरुषोत्तम का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed