फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two fighting bulls collide with a motorcycle; husband dies, wife and daughter injured.

Shahjahanpur News: बाइक से टकराए लड़ते हुए दो सांड़, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Thu, 27 Aug 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two fighting bulls collide with a motorcycle; husband dies, wife and daughter injured.
हादसे के बाद निगोही सीएचसी पर बैठे घायल मोती बंजारा के परिजन। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। बीसलपुर हाईवे पर ग्राम पतराजपुर भट्ठे के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे लड़ते हुए दो सांड़ बाइक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार ग्राम रामनगर निवासी मोती बंजारा (40) की मौत हो गई। उनकी पत्नी रुखसाना और बेटी हाजरा घायल हो गईं।
विज्ञापन

रुखसाना ने बताया कि वह पति मोती और बेटी हाजरा के साथ बदायूं में मेहनत-मजदूरी करती हैं। बृहस्पतिवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से पहले हाईवे पर दो सांड़ आपस में लड़ते हुए अचानक उनकी बाइक से टकरा गए। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां उपचार के दौरान मोती ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed