फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two farmers fined ten thousand each for burning stubble in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पराली जलाने वाले दो किसानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना, अब तक छह मामले सामने आए

Thu, 09 Oct 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में पराली जलाने के छह मामले में सामने आए हैं। इनमें दो किसानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Two farmers fined ten thousand each for burning stubble in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में धान कटाई के सीजन में पराली जलाने की घटनाएं सामने आना शुरू हो गईं हैं। जिले में अब तक पराली जलाने की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो किसानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन

 
धान कटाई के दौरान किसान पराली को खेत में जला देते हैं। इससे वातावरण में प्रदूषण फैलता है। हर साल ही घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जाते हैं। सेटेलाइट की मदद से निगरानी की जाती है। कहीं भी पराली जलाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में तैनात टीम मौके पर पहुंच जाती है। 
विज्ञापन


जिले में अब तक पराली जलाने की छह घटनाएं हुईं हैं। इसमें से चार सदर क्षेत्र, एक जलालाबाद में और एक पुवायां में हुई है। सदर और जलालाबाद क्षेत्र में एक-एक किसान पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना किया गया तय 
उपकृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि पराली जलाने पर अब दो एकड़ जमीन पर पांच हजार रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार रुपये, पांच एकड़ से अधिक जमीन होने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई करते हुए बिना एसएमएस कंबाइनों के चलाने पर सीज किए जाएगा। जो कृषक पराली जलाएंगे, उनको मिलने वाले समस्त सरकारी लाभों को रोके जाने की कार्रवाई करने के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

वर्ष 2022 में प्रदेश में शाहजहांपुर रहा था पहले स्थान पर  
वर्ष 2022 में जिले में 327 पराली जलाने की घटनाएं जिले में हुईं थीं। पराली जलाने के मामले में जनपद प्रदेश में पहले नंबर पर रहा था। इससे जनपद की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद से प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू की तो पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई थी।  

पिछले तीन वर्षों में पराली जलाने की हुईं घटनाएं 
वर्ष        घटनाएं 
2022        327
2023        132
2024        163

उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमें गठित की गईं हैं। ये टीमें किसानों को पराली जलाने से रोकेंगी। पराली जलाने की घटना सामने आने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे पराली न जलाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed