फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two days left... but roads could not become pothole free

Shahjahanpur News: दो दिन शेष... पर गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं सड़कें

Tue, 29 Oct 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two days left... but roads could not become pothole free
तिलहर में अस्पताल रोड पर हुआ गड्ढा। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश जिले में हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। अधिकारी तो 90 फीसदी काम काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं, पर हकीकत में महानगर से लेकर गांवों तक सड़कों की स्थिति में खास कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


अभियान को पूरा होने में दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने कम समय में कैसे गड्ढायुक्त सड़कें गड्ढामुक्त होंगीं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 400 सड़कों को जिले में चकाचक करने के लिए चिह्ति किया गया था। 31 अक्तूबर तक काम पूरा होना है, लेकिन महानगर क्षेत्र में कचहरी के पास स्थित गुरुद्वारा के सामने सड़क अब भी क्षतिग्रस्त है। अंटा चौराहा के पास, राजघाट से कनौजिया अस्पताल वाली रोड और केरूगंज मार्ग पर पुराना जिला अस्पताल के पास कई जगह गड्ढे हैं।
विज्ञापन


पुवायां में खुटार मार्ग पर गांव इनायतपुर से गांव बिलसिया दौलतपुर, बिल्सा की ओर जाने वाली सड़क जर्जर हाल में है। तिलहर में अस्पताल मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। डॉ. विजेंद्र के आवास के सामने गड्ढे की वजह से पानी का लीकेज हो गया है। ईदगाह के सामने कई माह से सड़क क्षतिग्रस्त है। स्टेशन रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने बड़ा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी मार्ग पर बीज गोदाम के सामने भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से मंडी समिति होकर पिटारमऊ जाने वाली रोड और याकूबपुर तिराहे से कोठीवाला बाग होकर नूरपुर करही मार्ग पर भी बेशुमार गड्ढे हैं। तिकोला के रामगंगा पुल से संगहा तथा इसी रोड से उइला गांव तक जाने वाली सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग पर कई जगह बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव से दरारें पड़ गई हैं।

बजरी और तारकोल भी उखड़ा
कुर्रिया कलां। चौहनापुर-कांट मार्ग से निकले भमौली गांव के संपर्क मार्ग का करीब दो किमी हिस्सा बाढ़ और बारिश के दौरान खस्ताहाल हो गया था, लेकिन उसकी दशा नहीं सुधरी। इससे आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को खासी असुविधा हो रही है। कई जगह पत्थर समेत बजरी-तारकोल तक उखड़ गया है। संवाद


000
विभाग के दोनों खंडों को जिले के लगभग 400 मार्ग गड्ढा मुक्त कराने हैं। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र की जो सड़कें शेष बची हैं, उनकी मरम्मत भी जल्द पूरी हो जाएगी। जिले में तमाम सड़कें जिला पंचायत, गन्ना विभाग, मंडी परिषद आदि विभागों द्वारा निर्मित कराई गई हैं और उनकी मरम्मत कराना संबंधित विभागों का दायित्व है।
-महेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड)

तिलहर में अस्पताल रोड पर हुआ गड्ढा। संवाद

तिलहर में अस्पताल रोड पर हुआ गड्ढा। संवाद

तिलहर में अस्पताल रोड पर हुआ गड्ढा। संवाद

तिलहर में अस्पताल रोड पर हुआ गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed