{"_id":"641d4a47a1aaa2e1a0095085","slug":"two-cousins-died-in-road-accident-in-shahjahanpur-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत, तीसरा युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत, तीसरा युवक घायल
Fri, 24 Mar 2023 12:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बलदेवपुर गांव के आगे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बख्तावरपुर निवासी अजीत (20) और फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव नगला केवल निवासी मुकेश (18) की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सुरजीत घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अजीत और उसके मामा का बेटा अजीत व चचेरा भाई सुरजीत एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात ढाई गांव से लौट रहे थे। रास्ते में बलदेवपुर गांव के आगे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सायमा से शालिनी बनी युवती: हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- नहीं झेलना होगा तीन तलाक का दर्द
विज्ञापन
हादसे में अजीत और मुकेश की मौत हो गई। जबकि सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। उनके परिजनों को सूचना दी। बताते हैं कि अजीत की मई माह में शादी होने वाली थी। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।