फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two children died due to drowning in flood water in Shahjahanpur

बाढ़ से आफत में जान: शाहजहांपुर के मिर्जापुर में दो बच्चों की डूबकर मौत, कई गांव पानी से घिरे; देखें तस्वीरें

Sun, 23 Jul 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से लोगों की जान आफत में फंस गई है। इलाके के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। स्टेट हाईवे से लेकर सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in flood water in Shahjahanpur
जलमग्न हुआ मिर्जापुर का पैलानी गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ के चलते चौरा-बांसखेड़ा मार्ग पर शरण लिए ग्राम आजाद नगर के अन्ना मियां की चार साल की पुत्री रुशिमा सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी में डूब गई। परिवार और आसपास के लोगों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


आजाद नगर के ग्रामीण परिवार समेत गांव के सामने चौरा-बांसखेड़ा मार्ग पर आश्रय लिए हुए हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे अन्ना मियां की लगभग चार साल की पुत्री रुशिमा खाना खाकर मार्ग के किनारे भरे बाढ़ के पानी में हाथ धोने गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूब गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बच्ची के परिजन 

बेटी नहीं लौटने पर मां खुशीमा तिरपाल से बाहर निकलकर देखने गई। रुशिमा उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी। संदेह होने पर खुशीमा ने पति अन्ना मियां से बेटी के पानी में डूबने की बात कही। अन्ना ने गांव के अन्य लोगों के साथ पानी में रुशिमा को ढूंढकर बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। 

गांव धीयरपुरा में 12 साल के बालक की मौत 

जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हाईवे पर गांव धीयरपुरा के निकट तेजी से बह रहे बाढ़ के पानी में ढाईगांव निवासी लालाराम का 12 वर्षीय पुत्र ध्रुव साइकिल सहित पानी में बह गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर सीएचसी जरीनपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Two children died due to drowning in flood water in Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ढाईगांव निवासी ध्रुव घर से साइकिल लेकर दो हम उम्र बच्चों के साथ गंगा की बाढ़ देखने ढाईघाट की ओर जा रहा था। ढाईघाट स्टेट हाईवे पर ग्राम धीयरपुरा के समीप तेजी से बह रहे बाढ़ के पानी को साइकिल से पार करते समय वह साइकिल सहित बह गया। 

हाईवे की डिप पर बाढ़ के पानी मे नहा रहे लोगों ने डिप के नीचे गहरे पानी मे छलांग लगाकर ध्रुव को बचाने का प्रयास किया। तैराकों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने एम्बुलेंस से ध्रुव को सीएचसी जरीनपुर भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। 

छत पर काट रहे दिन-रात 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। गंगा की बाढ़ से पैलानी, कटैला नगला और मस्जिद नगला के 426 परिवार छत, सड़क और श्मशान घाटों पर शरण लिए हुए हैं। गंगा में नरौरा बैराज से शनिवार को एक बार फिर 1.80 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। 

मिर्जापुर के पैलानी गांव में बाढ़ का पानी 


बाढ़ग्रस्त ग्राम इस्लामनगर निवासी समाजसेवी रिजवान अहमद ने बताया कि मस्जिद नगला गांव में लगभग 125, ग्राम पैलानी निवासी सर्वेश, दिनेश, हरिशंकर, रामभजन, रामतीर्थ आदि ने बताया कि गांव के करीब 250 परिवार और ग्राम कटैला नगला निवासी रामशंकर दीक्षित ने बताया कि गांव के 26 परिवार छतों और सड़कों पर आश्रय लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed