फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two centres proposed for Sanskrit Board examination, submit objections by tomorrow

Shahjahanpur News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए दो केंद्र प्रस्तावित, कल तक दें आपत्तियां

Tue, 02 Dec 2025 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two centres proposed for Sanskrit Board examination, submit objections by tomorrow
शाहजहांपुर। संस्कृत माध्यमिक विद्यालय ने पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा के लिए जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज व शहर के किश्चियन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को सेंटर प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं।
विज्ञापन

जनपद में छह अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालय व 10 वित्तविहीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय तक 438 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा के लिए दो सेंटर प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि भारतीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गुरुग्राम जलालाबाद, केएल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय जरौली कलान, शृंगी ऋषि महाराज संस्कृत विद्यालय ढाई, महर्षि दयानंद संंस्कृत माध्यमिक विद्यालय रफियाबाद, कलान, महर्षि वशिष्ठ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय नगरिया बुजुर्ग, विचारदास संस्कृत विद्यालय टापर जलालाबाद, परशुराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, सेठ गयादीन विद्यालय, गुंदौरा, लाला मथुरा प्रसाद विद्यालय जखिया कलान के 279 विद्यार्थी काकोरी शहीद इंटर काॅलेज जलालाबाद में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शिव शंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय दलेलगंज, सावित्री देवी विद्यालय, तिलहर, गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर तिलहर, अनंत विज्ञान मठाश्रित विद्यालय शीतलापीठ, आदर्श शिशु निकेतन विद्यालय ढकिया तिवारी, त्रिलोकचंद्र संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, सुरक्कापुर निगोही व रामश्री रामदेवी विद्यालय निगोही के 159 विद्यार्थी किश्चियन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, गोविंदगंज में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed