फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two booked for tampering with CM's photo

Shahjahanpur News: सीएम के फोटो से छेड़छाड़ के मामले में दो पर रिपोर्ट

Thu, 02 Oct 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two booked for tampering with CM's photo
नवाबगंज/फरीदपुर/शीशगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र के गांवों में सीएम के फोटो एडिट कर वायरल करने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज के कुंडरा कोठी पुलिस चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह ने बरौर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रथम जांच में पता चला है कि आरोपी बरौर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। उसने दिल्ली में फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर में भी सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के जेड़ गांव निवासी वसीम अकमल के खिलाफ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो एडिट कर दी थी धमकी : शीशगढ़ के गांव कैमरिया निवासी एक युवक ने सीएम योगी के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले पर रिपोर्ट : बहेड़ी। सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को ग्राम जाम निवासी उवैस ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर कर दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत करने की कोशिश की। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उवैस के खिलाफ मामला दर्ज कर शांतिभंग में चालान काटा है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी युवक को नैनीताल हाईवे पर मुरचौड़ा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। संवाद
एक ही गांव के दो युवकों ने भड़काऊ पोस्ट किए वायरल

भोजीपुरा। क्षेत्र के एक ही गांव के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने भड़काऊ पोस्ट वायरल किए हैं। क्षेत्रीय भाजपा नेता ने एक्स पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी एक युवक ने सीएम की फोटो एडिट कर वायरल किया है। इसी गांव से समुदाय विशेष के दूसरे युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि वायरल पोस्टों की जांच कराई जा रही है।


आंवला में दो युवकों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

आंवला। क्षेत्र के दो युवकों ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर दिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव व कस्बे के एक युवक सहित दो लोगों ने सीएम की फोटो एडिट कर अभद्र पोस्ट कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed