फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two bike riders killed in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 19 Apr 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed in tractor-trolley collision
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते सत्यवीर के परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हुए बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव निवरईया निवासी मोहन लाल व उसके ममेरे भाई सत्यवीर निवासी भुंडी थाना खुदागंज की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सत्यवीर की अगले महीने बरात आनी थी। उससे पहले हादसे में बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बृजलाल का 20 वर्षीय पुत्र सत्यवीर और मुरारी का 24 वर्षीय पुत्र मोहन लाल तीन दिन पहले ही हरियाणा से वापस लौटे थे। दोनों ठेके पर गेहूं की कटाई का काम करते थे। मोहनलाल ममेरा भाई और सत्यवीर उसका फुफेरा भाई है। रविवार दोपहर को मोहनलाल खुदागंज में सत्यवीर के घर आ गया था। दोनों बाइक से कपसेड़ा का मेला देखने के लिए गए थे। शाम को मेला देखकर दोनों लौट रहे थे। बाइक को सत्यवीर खुद चला रहा था। रविवार रात सवा आठ बजे नेशनल हाईवे पर बिलहरी गांव के पास सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण सत्यवीर और मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सत्यवीर और मोहन लाल की सुबह मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटों के शव देखकर बिलख पड़े। मोहन लाल की मां लज्जावती का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसका भाई राजाराम, भूरे और राधेश्याम भी बिलख पड़े।
विज्ञापन

--------------
26 मई को सत्यवीर की थी शादी, घर में चल रही थी तैयारियां
-मेहनत-मजदूरी करने वाले सत्यवीर की 26 मई को बरात आना थी। पिछले दिनों बदायूं के दातागंज के गांव राजपुर में उसकी शादी तय हुई थी। रोक होने के बाद 26 मई शादी के लिए मुहूर्त निकला था। सत्यवीर के पिता बृजलाल बीमार रहने के कारण उसकी मां मुन्नी और परिवार के अन्य सदस्य बरात की तैयारियों में लगे थे। घर में खरीदारी का दौर चल रहा था, लेकिन रविवार रात हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉरचरी के बाहर बृजपाल एक पेड़ के सहारे खुद को संभाले बैठे थे। उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। मां मुन्नी देवी भी बेटे को याद कर बार-बार बिलख रही थीं। सत्यवीर तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रिश्ते में भाई थे पर गहरे दोस्त थे दोनों
-मोहनलाल और सत्यवीर रिश्ते में भाई थे, लेकिन दोनों में काफी दोस्ती थी। हरियाणा में एक साथ काम करने के दौरान सत्यवीर की शादी नजदीक आने पर मोहन लाल भी उसके साथ चला आया था। सत्यवीर के साथ मोहन लाल शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed