फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two bike riders died after colliding with a bull in an accident

Shahjahanpur News: हादसों में सांड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after colliding with a bull in an accident
अ​खिलेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं की वजह से लोग हादसे का शिकार होकर जान गवां रहे हैं। अलग-अलग हादसों में सांड़ से टकराकर दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के जमौर गौटिया गांव निवासी 21 वर्षीय अखिलेश मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। सोमवार की शाम बाइक से किसी काम से निकले थे। कांट रोड पर स्थित भट्ठे के पास उनकी बाइक अचानक रोड पर आए सांड़ से टकरा गई। इस हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे। छह भाइयों में सबसे छोटे थे। मां फूलमती और पिता जवाहर लाल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जैतीपुर में एचपी गैस एजेंसी के कार्यालय के पास सोमवार रात सांड़ से टकराए बाइक सवार कांट थाना क्षेत्र के झबरा मड़हा गांव निवासी 42 वर्षीय बड़काई की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। राजेश कुमार ने बताया कि भाई बड़काई मजदूरी करते थे। सोमवार की शाम वह बाइक से जैतीपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव स्थित रिश्तेदार के घर नामकरण संस्कार की दावत में गए थे। रात को बाइक से वापसी के दौरान गैस एजेंसी कार्यालय स्थित पुलिया के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद भाई को बरेली भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली से लखनऊ ले जाने के दौरान शाहजहांपुर में हालत बिगड़ी तो उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डाॅक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीन बेटे और एक बेटी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी पिंकी के कंधों पर आ गई है। राजेश कुमार ने जैतीपुर थाने में तहरीर दी है।
--

गोवंशीय पशुओं के कारण इनकी हो चुकी मौत



सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा-सरौरी गांव में सांड़ से टकराकर बाइक सवार हंसुआ जाजू गांव निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई थी।

- पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत हो गई



- अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुटटा पशु की वजह से मनीराम की जान गई।

- जलालाबाद में छुटटा जानवर की वजह से समोद की मौत हो गई।

- कांट क्षेत्र में सांड़ से टकराए हरदोई के युवक की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed