फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two arrested for theft and culpable homicide

Shahjahanpur News: चोरी और गैर इरादतन हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for theft and culpable homicide
पुवायां। बेटी की ससुराल जाते समय बाइक छीने जाने और पिटाई से घायल गांव अनंतापुर के जवाहर लाल की 17 अगस्त को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत से पहले जवाहर लाल के बयान दर्ज किए गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जवाहर लाल छह अगस्त की रात अपनी पुत्री के घर गांव चौढ़ेरा जा रहे थे। चौढ़ेरा से पहले गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के पास वह पैंट को बाइक पर टांगकर शौच को चले गए। लौटने पर बाइक गायब था। जवाहर लाल ने कुछ दूर मौजूद तीन लोगों से बाइक के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाहर लाल को पीटकर घायल कर दिया। 17 अगस्त को जवाहर लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृत्यु से पूर्व जवाहर लाल ने बाइक चोरी करने और पिटाई करने वालों के नाम बताए थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर शनिवार को गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के अनूप उर्फ लल्लू और नवनीत उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपी और चोरी की गई बाइक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed