फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two arrest for making illegal weapons

अवैध शस्त्र बना रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
two arrest for making illegal weapons
शाहजहांपुर/जैतीपुर। जैतीपुर और मदनापुर क्षेत्र में अवैध शस्त्र बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से बने-अधबने असलहे मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जैतीपुर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साहबगंज गांव के बाहर गेहूं के खेत में बनी झोपड़ी में छापा मारा पुलिस ने गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक देसी बंदूक, दो कारतूस, दो तमंचे, दो कारतूस, एक अर्द्धनिर्मित देसी बंदूक, एक देसी रायफल, एक तमंचा, एक बोरे में शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस से पूछताछ में आरोपी हरिश्चंद्र ने बताया कि वह अवैध असलहों को बनाकर ऊंचे दामों में बिक्री करता है। कई दिनों से ग्राहक की तलाश में था।
विज्ञापन

वहीं रविवार को मदनापुर थाना प्रभारी वकार अहमद ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रामगंगा नदी के किनारे समसीपुर गांव के सामने शस्त्र बना रहे बरुआ गांव के वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बंदूक, दो तमंचे, दो अधबने तमंचे आदि बरामद किए। वीरपाल ने पुलिस को बताया कि वह पहले कल्लू गैंग के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण करता था। पहले भी वह गिरफ्तार हो चुका था। कल्लू गैंग के बाद उसने काम बंद कर दिया था। लेकिन जीविका चलाने के लिये फिर दोबारा तमंचों का निर्माण शुरू कर बेचने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed