{"_id":"6a1c81efdd92414d1c0f14f4","slug":"two-accused-of-molesting-young-woman-arrested-with-country-made-pistols-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174899-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवती से छेड़खानी के दो आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवती से छेड़खानी के दो आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद। कोचिंग जाने के दौरान युवती से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को देर रात गश्त के दौरान खंडहर मार्ग पर ढकियाइन गांव के मोड़ के पास तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
युवती के पिता ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ने जाती है। उसके साथ मोहल्ले का शेखर गुप्ता और कानूनगोयान निवासी रामजी गुप्ता छेड़खानी करता है। बेटी से यह बात पता चलने पर 26 मई को उन्होंने अपने बेटे को उसके साथ भेजा। लौटते समय रास्ते में मिले दोनों युवकों ने बेटी को अश्लील इशारे किए। भाई-बहन के विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए उन पर हमलावर हो गए।
उनका आरोप है कि दोनों युवकों ने तमंचे निकाल लिए, लेकिन राहगीरों के आ जाने पर देख लेने की धमकी देकर भाग गए। अपराध निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। संवाद