फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested for making country-made pistols in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: खंडहर मकान में बनाए जा रहे थे तमंचे, दो आरोपी गिरफ्तार; ट्रक चालकों को बेचते थे असलाह

Sun, 04 Oct 2026 04:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 04:37 PM IST
सार

निगोही थाना पुलिस ने गांव मिलकिया में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Two accused arrested for making country-made pistols in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में निगोही थाना पुलिस ने गांव मिलकिया के पूरब स्थित खंडहर मकान में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध असलाह बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, ड्रिल मशीन समेत शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन




एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से खंडहर मकान में अवैध शस्त्र बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गांव मिलकिया के पूरब खंडहर मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अंदर असलाह बना रहे युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने भटपुरा मिश्र निवासी संतोष कुमार और घनश्यामपुर निवासी अनिल सिंह को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तलाशी में चार तमंचे, कारतूस, एक देसी तमंचा, ड्रिल मशीन और असलाह बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ी की दुकानों और आरा मशीनों से सामान जुटाकर तमंचों के पुर्जे तैयार करते थे। सुनसान स्थानों पर असलाह तैयार करने के बाद उन्हें होटल-ढाबों पर रुकने वाले ट्रक चालकों के जरिये तीन से पांच हजार रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed