फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Twenty minutes had the pleasure of rain urbanites

बीस मिनट की बारिश का शहरियों ने लिया आनंद

Tue, 23 Jun 2015 09:42 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 23 Jun 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
Twenty minutes had the pleasure of rain urbanites
दिन में सूरज की तपिश और बादलों की उमस भरी गर्मी के बाद शाम चार बजे के बाद बारिश हुई तो शहरियों ने जमकर आनंद लिया। भीषण गर्मी झेलकर परेशान युवकों ने बारिश में पैदल, बाइक पर स्कूटी पर घूमकर रिमझिम बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से तेज धूप थी। इससे लोगों को दोपहर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए तो उमस बढ़ गई। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। शाम करीब चार बजे तेज हवाएं चलना शुरू हुईं। दस मिनट तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होना शुरू हो गई। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद धूप खिल आई। करीब 10 मिनट तक धूप खिलने होने के साथ बारिश होने का क्रम जारी रहा। बूंदाबांदी बंद होने के बाद भी धूप निकले रहने से उमस भरी गर्मी बढ़ी तो लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


आज भी बूंदाबांदी होने की उम्मीद
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मंगलवार को 11.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कहा कि बुधवार को भी बूंदाबांदी होने की उम्मीद है, लेकिन तेज बारिश न होने की बात भी कही। यादव के अनुसार यदि ऐसे ही मौसम रहा तो चार दिनों के अंदर जिले में मानसून आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed