{"_id":"6a12037bb7957f4c760bc2a8","slug":"turtles-the-clean-up-heroes-of-rivers-conservation-is-essential-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-174153-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कछुआ नदियों के सफाई नायक, संरक्षण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कछुआ नदियों के सफाई नायक, संरक्षण जरूरी
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय स्थित सभागार में कछुआ संरक्षण की शपथ दिलाते डीएफओ सचिन कुमार। स्रोत: वन विभा
शाहजहांपुर। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और जिला गंगा समिति के तत्वावधान में वन विभाग स्थित गंगा सभागार में कार्यशाला और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कछुओं को नदियों का सफाई नायक बताते हुए संरक्षण की अपील की गई।
डीएफओ सचिन कुमार ने कहा कि कछुए जैव विविधता का अभिन्न अंग हैं। उनके संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी रामावतार निषाद ने जनपद में कछुआ संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए किसानों से खेतों के किनारे पाए जाने वाले कछुआ के अंडों के संरक्षण में सहयोग की अपील की।
उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ.सुशील कुमार ने कछुआ संरक्षण से संबंधित वैधानिक प्रावधानों और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। डीएफओ ने जलालाबाद के गांव गोरा में स्थापित अस्थायी हैचरी के संरक्षक रंजीत को कछुआ संरक्षण संबंधी कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना हिमांशु सक्सेना, राजपाल, रंजीत,आदेश, अरविंद आदि मौजूद रहे।