{"_id":"aa8c318d3bb9e1da2672fb238ae0c676","slug":"tuesday-will-be-the-officer-talks-between-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को होगी तहसीलदार और वकीलों के बीच वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को होगी तहसीलदार और वकीलों के बीच वार्ता
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार और वकीलों के बीच विवाद के चलते वकीलों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार किया। एसडीएम की मध्यस्थता में मंगलवार को तहसीलदार और वकीलों के बीच वार्ता होगी।
गौरतलब है कि बुधवार को तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों के कार्यालय में देर से आने को लेकर वकीलों ने तहसीलदार कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान तहसीलदार कार्यालय आए तो उनकी वकीलों से झड़प हो गई। तहसीलदार का कहना है कि वकीलों ने उनसे गाली-गलौज कर दी और विरोध करने पर पीट दिया। उधर, वकीलों ने गाली गलौज और मारपीट के आरोपों को गलत बताया था। घटना के विरोध में तहसील कर्मियों ने बुधवार को सभी तहसील कार्यालयों में तालाबंदी कर काम बंद कर दिया था। लेखपाल संघ, अमीन संघ आदि ने घटना की निंदा की थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तहसील के कार्यालय खुले और कामकाज सुचारू रूप से हुआ। वकीलों ने भी अन्य काम निपटाए, लेकिन तहसीलदार कोर्ट नहीं गए।
बार संघ के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव ने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसीलदार से वार्ता होगी। इसके बाद बार संघ के अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे।