फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tuesday night was the coldest of the season

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे ठंडी रही मंगलवार की रात

Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tuesday night was the coldest of the season
बुधवार को शहर में छाई हल्की धुंध। संवाद
शाहजहांपुर। सीजन की सबसे ठंडी रात मंगलवार की रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पछुआ हवा चलने से गलन का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद शीतलहर चलने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पछुआ हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन बढ़ गई है। हल्का कोहरा का असर रहा।
रात और दिन का तापमान घटने लगा है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। तापमान में और गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed