फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck damaged on Rosa overbridge, National Highway jammed for two hours

रोजा ओवरब्रिज पर ट्रक खराब, दो घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck damaged on Rosa overbridge, National Highway jammed for two hours
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रोजा ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक खराब हो गया। ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक खराब होने के बाद दोनों ओर से वाहन निकलना मुश्किल होने पर जाम लग गया। दो घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। करीब दस बजे ट्रक हटाए जाने के बाद जाम खुल सका। तब वाहन अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ सकें।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रक सुबह आठ बजे अचानक बंद हो गया। चालक के काफी प्रयास करने के बाद भी ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका। ओवरब्रिज के ऊपर बीच में खड़े ट्रक की वजह से अन्य वाहनों के पास होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिला। इसके कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया। रोडवेज बस, डग्गामार वाहन, लक्जरी गाड़ियां भी फंस गईं। सूचना पर पहुंची रोजा पुलिस ने जाम को खुलवाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच क्रेन के जरिये ट्रक को सड़क के किनारे करने के बाद जाम खुल सका। इस दौरान दो घंटे तक लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ ने ट्रकों के चालान किए
- रोजा में न्यू साइडिंग कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रकों का एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने शाम करीब छह बजे चालान कर दिया। इस दौरान करीब दस वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed